Doc. No: KKM/GWI/13 | Work instructions for Crane (क्रेन चलाने के लिए कार्य निर्देश) |
Rev. No.: 02 | |
Rev. Date: 11.02.2013 |
- क्रेन चलाने से पहले यह जानकारी करना आवश्यक है कि वह किस बटन से बंद होती है और चालू होती है। और कौन सी दिशा में क्रेन को चलाने का बटन कौन सा है। (केवल प्रशिक्षित व्यक्ति ही क्रेन को चलाये )
- क्रेन चलाने से पहले ओपरेटर क्रेन के उपर देखें की कोई कार्य तो नहीं कर रहा है।
- क्रेन चलाते समय हेलमेट का आवश्यक प्रयोग करें । क्योंकि अगर क्रेन से कोई भी नट-बोल्ड खुलकर आपके सिर पर भयानक चोट लग सकती है।
- क्रेन चलाते समय अगर कोई अलग तरह की आवाज़ आये तो तुरंत मैन स्विच /लाइन ऑफ़ कर दें।
- कभी भी क्रेन के नीचे खड़े होकर क्रेन ना चलाये। कम से कम 1.5 मीटर की दूरी अवश्य रखें।
- क्रेन चलाते समय यह आवश्यक देख ले कि क्रेन के रास्ते मे कोई मशीन या कोई भी सामान ऐसा नहीं होना चाहिए जो क्रेन से लटके हुए भार से टकराये।
- क्रेन को ज्यादा उपर तक ले जाने की कोशिश ना करे कम से कम 1/2 मीटर पहले रोक दे।
- क्रेन की भार उठाने की क्षमता (2 टन (1200kg),5 टन (3600kg)) से ज्यादा भार ना उठाये। यह जानकारी क्रेन चलाने वाला ओपरेटर अपने सुपरवाइजर से पता करें। क्योंकि अधिक भार से रस्सी (Wire) टूट सकती है
- क्रेन से भार उठाते समय यह आवश्यक जान ले कि उसे किस तरह से ( जैसः- हुक, Chain, Wire Roof ) उठाना है।
- भार उठाते समय यह आवश्यक ध्यान दें की भार को उठाये उसे खीचे नहीं।